सुरुची अग्निकांड : पांचवें माले तक फैली आग, चार दमकलकर्मी घायल 

सुरुची अग्निकांड : पांचवें माले तक फैली आग, चार दमकलकर्मी घायल 

Tejinder Singh
Update: 2019-04-16 17:35 GMT
सुरुची अग्निकांड : पांचवें माले तक फैली आग, चार दमकलकर्मी घायल 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सुरुची मसाला कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग पांचवें माले तक फैल गई है। बचाव कार्य के दौरान दमकल विभाग के चार कर्मचारी घायल हो गए हैं। दूसरे दिन मंगलवार को भी आग धधकती रही। 40 हजार मासलों के बोरे जलकर खाक हो गए हैं। इस पर नियंत्रण पाने में लगभग 15 दिन लग सकते हैं। आग से इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है, जो कभी भी गिर सकती है। हादसे में करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग शार्ट-सर्किट अथवा गर्मी की वजह से लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News