केबल कार के लिए नागपुर "परफेक्ट' प्लेस, एक सेकंड में 8 मीटर की स्पीड

केबल कार के लिए नागपुर "परफेक्ट' प्लेस, एक सेकंड में 8 मीटर की स्पीड

Tejinder Singh
Update: 2019-10-13 12:01 GMT
केबल कार के लिए नागपुर "परफेक्ट' प्लेस, एक सेकंड में 8 मीटर की स्पीड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत में रोप-वे कई जगह उपयोग किया जाता है। उसी का लेटेस्ट अपडेट वर्जन है, केबल कार। जो डिटैचेबल ग्रिप टेक्नोलॉजी पर काम करता है। विशेष बात यह है कि यह मेट्रो जैसे ट्रांसपोर्ट की अपेक्षा बहुत कम जगह घेरता है और बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है। वहीं रेल सहित अन्य यातायात की अपेक्षा यह कम से कम लागत वाला है। साथ ही केबल कार को लेकर नागपुर में सभावनाएं हैं। यह जानकारी कनाडा के समिट लिफ्ट कंपनी के प्रमुख रेंडी ग्लेग ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कही। वह नागपुर में भारत विकास समिति के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि केवल कार को अधिकतम दूरी 1.5 किलोमीटर तक दो पिलर से जोड़ा जा सकता है। विशेष बात यह है कि इसमें जगह का उपयोग बहुत कम होता है। जहां घर और बिल्डिंग, तालाब, नदी, पहाड़ी क्षेत्र वहां इसका उपयोग पर्यटन की दृष्टि से भी किया जा सकता है। नागपुर में रेलवे स्टेशन को बर्डी स्टैंड, गणेशपेठ स्टैंड और विमानतल से मेट्रो स्टेशन नागपुर में ऐसी कई जगहों को जोड़ने का काम किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी दुनिया के 80 देशों में उपयोग की जा रही है और मैं कनाडा, श्रीलंका के साथ ही यूनाइडेट स्टेट में काम कर रहा हूं। बिजली पर चलने वाली केबल कार से ध्वनि, वायु आदि किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता है।

प्रति सेकंड 8 मीटर की गति

रोप-वे की अधिकतम गति 2.5 मीटर प्रति सेकंड है, जबकि यह केबल कार 8 मीटर प्रति सेकंड की गति से चलती है। साथ ही यह यातायात के लिए  बहुत ही सुरक्षित है और यात्रियों की क्षमता को इसमें बढ़ाया जा सकता है। रेल या मेट्रो जैसे यातायात से केबल कार करीब 30 फीसदी सस्ता है। 3 से 7 साल में केबल कार पर खर्च की जाने वाली राशि किराया आदि के माध्मय से वसूल की जा सकती है।

Tags:    

Similar News