महाराष्ट्र में प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल : नागपुर मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला

महाराष्ट्र में प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल : नागपुर मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला

Tejinder Singh
Update: 2020-08-26 16:15 GMT
महाराष्ट्र में प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल : नागपुर मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी कार्य प्रणाली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त तुकाराम मुंढे का आखिरकार तबादला कर दिया गया। नागपुर मनपा के नए आयुक्त साल 2008 बैच के आईएएस अफसर राधाकृष्णन बी होंगे। मुंढे को मुंबई में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव पद पर भेजा गया है। मुंढे नागपुर मनपा में सत्ताधारी भाजपा और सरकार में साझेदार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर थे। बुधवार को प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस अफसरों का तबादला किया। एमआईडीसी के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के वी जाधव नाशिक मनपा के नए आयुक्त होंगे। 

महानंद के प्रबंध निदेशक डा. नरेश गिते को औरंगाबाद में महापारेषण के संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। अहमदनगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस एस पाटील को नई मुंबई में सिडको के संयुक्त निदेशक पद पर भेजा गया है।  

चंद्रपुर में एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी तथा चंद्रपुर उपविभागीय सहायक जिलाधिकारी पद पर रोहन घुगे को नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव अंशु सिन्हा को कौशल्य विकास विभाग और उद्यमिता विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के नए प्रधान सचिव एस एम देशपांडे होंगे।

जलसंसाधन विभाग के प्रधान सचिव पद पर लोकेश चंद्र की नियुक्ति की गई है। कोंकण विभाग के विभागीय आयुक्त पद पर ए बी मिसाल को भेजा गया है। राज्य के परिवहन आयुक्त एस एम चन्ने की महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक पद तैनाती दी गई है। नए परिवहन आयुक्त अविनाश ढाकणे बनाए गए हैं।

नई मुंबई में जलस्वराज्य परियोजना के प्रबंध निदेशक पद पर दीपा मुधोल-मुंडे को नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड, मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामास्वामी एन को आयुक्त (एफडब्ल्यू)  तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है। सी के डांगे पुणे में भूजल सर्वेक्षण विकास एजेंसी के निदेशक बनाए गए हैं। नई मुंबई मेंमहाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (उमेद) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर विमला को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। 

 

Tags:    

Similar News