समय से 1% तेज भाग रही है नागपुर मेट्रो, पढ़ें पूरी खबर

समय से 1% तेज भाग रही है नागपुर मेट्रो, पढ़ें पूरी खबर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-10 08:44 GMT
समय से 1% तेज भाग रही है नागपुर मेट्रो, पढ़ें पूरी खबर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रो रेल परियोजना पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। कोई भी मेट्रो परियोजना को पूरा होने में 5 साल का समय लगता है। लेकिन आपको बता दें कि नागपुर मेट्रो ट्रेन अपने कार्यानुसार समय से 1% की तेज गति से भाग रही है। अगर यह परियोजना अपने समयानुसार भी चलती है तो 2020 तक पूरी तरह तैयार होगी।

अभी नागपुर मेट्रो को करीब सवा दो साल यानी 26 महीने पूरे हुए हैं। समय के हिसाब से परियोजना को 42 प्रतिशत पूरा होना चाहिए था, लेकिन परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कोकाटे की मानें तो वर्तमान में 43 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जो डेडलाइन से 1 प्रतिशत आगे है।

समय और लागत के अनुपातों का सटीक आकलन करने के लिए परियोजना 5-D बीम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अनुसार यह परियोजना बिलकुल समय पर चल रही है। कार्य इसी गति पर चलता रहा, तो आने वाले समय में पटरियों पर मेट्रो रेल सही समय पर दौड़ती नजर आएगी।

5-D BIM तकनीक का सहारा

बता दें कि मेट्रो परियोजना का काम चारों दिशाओं में चल रहा है। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के साथ पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर का समावेश है। दक्षिण और पश्चिम कॉरिडोर में काम तेजी से किया जा रहा है। परियोजना के कामकाज पर नजर रखने के लिए मेट्रो प्रबंधन द्वारा 5-D BIM (बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉड्यूल) तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। आम तौर पर 3-डी तकनीक निर्माण कार्य के लिए उपयोग में लाई जाती है।

5 साल की परियोजना

गौरतलब है कि मेट्रो हाउस में लगाई गई उलटी गिनती की घड़ी में 324 दिन यानी करीब 11 महीने परियोजना पूरे होने में शेष रह गए हैं। अगर मेट्रो हाउस की घड़ी पर यकीन करें, तो परियोजना समय पर पूरी होने के लिए और 57 प्रतिशत का काम शेष है। लेकिन पांच साल के परिसीमन के परिप्रेक्ष्य में परियोजना दावों के अनुरूप लेट होती दिखाई दे रही है।

Similar News