मनपा ने शुरू किया अंग्रेजी मीडियम में नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी

मनपा ने शुरू किया अंग्रेजी मीडियम में नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-28 05:16 GMT
मनपा ने शुरू किया अंग्रेजी मीडियम में नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कान्वेंट कल्चर व अंग्रेजी शिक्षा के प्रति बढ़ते आकर्षण से मराठी माध्यम के स्कूलों की स्थिति दयनीय हो रही है। बच्चे नहीं मिलने से पिछले पांच वर्ष में मनपा की अनेक स्कूल बंद हो चुकी है। अंग्रेजी शिक्षा की ओर नागरिकों का रुझान बढ़ता देख मनपा ने शैक्षणिक नीति में सुधार किया है। नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी से 3 स्कूलों का शुभारंभ किया गया है। 26 जून से नए अंग्रेजी स्कूल शुरू हुए हैं। वहीं, इसी सत्र में मराठी माध्यम का एक स्कूल बंद होने की कगार पर है। मनपा की अनेक स्कूल बंद हो गए। स्कूल की खाली पड़ी इमारतें खंडहर हो रही हैं। इसमें से कुछ इमारतों का अन्य उपयोग किया जा रहा है। मनपा के मराठी स्कूल धीरे-धीरे बंद होने से मनपा के शिक्षा विभाग पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। इस स्थिति से उबारने के लिए मनपा ने शिक्षा नीति में सुधार किया है। इस वर्ष अंग्रेजी माध्यम में कदम रखकर नई शुरुआत की गई है। {गरीब बच्चों को अंग्रेजी

माध्यम का मौका :

मनपा के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलने से अब गरीबों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने का मौका उपलब्ध हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने मनपा प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों को दाखिले दिलाने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। जागनाथ बुधवारी स्कूल में अखिल भारतीय दुर्बल समाज विकास संस्था तथा परिसर के नागरिकों के सहयोग से 44 बच्चों को दाखिला दिया गया। अन्य क्षेत्रों में भी मनपा के शिक्षा विभाग ने घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल में दाखिल किया।

यह स्कूल खोले गए

  • जागनाथ बुधवारी मनपा स्कूल, जानगाथ बुधवारी
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस मनपा स्कूल, गोलीबार चौक
  • बाबूलबन मनपा स्कूल, बाबुलबन

3 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं

विद्यार्थी नहीं मिलने से मनपा के मराठी माध्यम के स्कूल बंद किए गए थे। उसकी जगह 3 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं। 26 जून से स्कूल शुरू हुए हैं। -- प्रीति मिश्रीकोटकर, शिक्षणाधिकारी, मनपा नागपुर

Tags:    

Similar News