आदिम संविधान संरक्षण समिति की अध्यक्ष नंदा पराते कांग्रेस में शामिल, कहा- गडकरी और फडणवीस को सिखाएंगी सबक

आदिम संविधान संरक्षण समिति की अध्यक्ष नंदा पराते कांग्रेस में शामिल, कहा- गडकरी और फडणवीस को सिखाएंगी सबक

Tejinder Singh
Update: 2018-09-26 16:08 GMT
आदिम संविधान संरक्षण समिति की अध्यक्ष नंदा पराते कांग्रेस में शामिल, कहा- गडकरी और फडणवीस को सिखाएंगी सबक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आदिम संविधान संरक्षण समिति की अध्यक्ष एड नंदा पराते कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। आदिवासी समुदाय से आनेवाली एड पराते ने कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले एड पराते ने समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर हलबा जाति की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से चर्चा की। राहुल ने उन्हे आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी हलबा समुदाय के साथ है और उनके छिने गए अधिकार को वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हे प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण के नेतृत्व में काम करने के निर्देश भी दिए।  

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बातचीत में उन्होने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हलबा समुदाय के करीब दो लाख वोट मिले थे। गडकरी ने हलबा समुदाय से वोट लेने के पहले वादा किया था कि सरकार आने के बाद जाति वैधता प्रमाणपत्र दिलाने के साथ उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे। भाजपा सरकार को सत्ता में आए 4 साल बीत गए है, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नही हो पाया है। एड पराते ने कहा कि दिल्ली सहित सुरत, मुंबई तथा नागपुर में हलबा समुदाय के लोगों को लामबंद करने का काम शुरु है। पूरे महाराष्ट्र में हलबा समुदाय की 35 लाख जनसंख्या है, लेकिन उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने का अवसर नही मिला है। उन्होने कहा कि भाजपा ने पीठ के बजाय पेट पर लाथ मारी है। इसलिए हम लोगों ने 2019 के चुनाव में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को सबक सिखाने का निर्णय ले लिया है।    

Similar News