रेप का आरोपी नक्सली सहयोगी गुमशुदा गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए गिरफ्तार

रेप का आरोपी नक्सली सहयोगी गुमशुदा गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-14 11:27 GMT
रेप का आरोपी नक्सली सहयोगी गुमशुदा गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सिवनी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को सहयोग करने वाले और ज्यादती के मामले में फरार चल रहे किराना कारोबारी को लखनवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी पिछले चार माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे उसकी गर्लफ्रेंड के साथ लखनादौन में पकड़ा। लड़की भी सुकमा की रहने वाली है जिसके खिलाफ सुकमा में गुमशुदगी का मामला दर्ज है। 

ये है मामला 
पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के आकोंडा में चार जनवरी को एक छात्रा ने बड़ेगुडरा के रहने वाले अजय पटेल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि अजय ने जबरन उसे फोरव्हीलर वाहन में ले जाकर जगदलपुर में दुष्कर्म किया और फरार हो गया था। आकोड़ा पुलिस ने अजय के खिलाफ धारा 366, 506, 376 भादवि एवं एसटीएससी एक्ट की धारा 3 (1) ब, 3 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर ईनाम घोषित किया गया। 

साइबर सेल से पकड़ाया आरोपी 
छत्तीसगढ़ पुलिस को साइबर सेल से जानकारी मिली थी वह सिवनी जिले में घूम रहा है। दोनों राज्यों की पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई। सिवनी एसपी तरूण नायक ने लखनवाड़ा पुलिस की टीम गठित की। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि लखनवाड़ा में कोई शख्स किसी लड़की के साथ छत्तीसगढ़ पासिंग की गाड़ी में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर अजय को लखनादौन से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सुकमा की रहने वाली लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है और वह यहां पर घूमने आया है। 

माओवादियों का किया था सहयोग 
पुलिस के अनुसार आरोपी अजय ने कुआकोंडा में माओवादियों द्वारा किए गए वाहन विस्फोट के संबंध में भी गिरफ्तार किया गया है। अजय द्वारा माओवादियों को विस्फोटक सामग्री, वायर बेटरी व खाने-पीने का समान उपलब्ध करवाया जाता था। पुलिस के मुताबिक अजय नरसिंहपुर जिले का रहने वाला है। उसके पिता शिक्षक थे। बाद में वह छत्तीसगढ़ जाकर किराना कारोबार करने लगा। 

Similar News