नक्सलग्रस्त गड़चिरोली का नाम गिनीज बुक में दर्ज 

नक्सलग्रस्त गड़चिरोली का नाम गिनीज बुक में दर्ज 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-25 14:57 GMT
नक्सलग्रस्त गड़चिरोली का नाम गिनीज बुक में दर्ज 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। अब तक गड़चिरोली जिले को नक्सली वारदात के लिए जाना जाता था। लेकिन अब यही जिला विश्व को शांति का संदेश देने वाले जिले के रूप में पहचाना जाएगा। एकसाथ 6 हजार 786 लोगों की उपस्थिति में "गांधी विचार एवं अहिंसा किताब का पठन कर जिले ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस रिकार्ड की घोषणा सोमवार रात 8 बजे अधिकारियों ने ऑनलाइन की। 

बता दें पिछली 3 मार्च को जिला पुलिस विभाग और आदर्श मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पठन किया गया था। गिनीज के विभिन्न प्रकार के 128 सख्त नियमों पर खरा उतरते हुए जिले ने यह सम्मान हासिल किया है। देश में इस प्रकार का आयाम लिखने वाला गड़चिरोली जिला पुलिस विभाग एकमात्र साबित हुआ है। गौरतलब हैं कि  गिनीज के इस तरह के कीर्तिमान ने जिले को नई पहचान दी है। 

यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख के मुताबिक नक्सलग्रस्त गड़चिरोली जिले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। नक्सलग्रस्त गड़चिरोली को अब शांति के दूत के रूप में पहचाना जाएगा। नक्सली भी इससे सबक लेकर शांति का मार्ग अपनाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं।

Similar News