नक्सलियों ने की एक की हत्या 

गड़चिरोली  नक्सलियों ने की एक की हत्या 

Tejinder Singh
Update: 2022-06-23 16:49 GMT
 नक्सलियों ने की एक की हत्या 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली. जिले की भामरागढ़ तहसील के ग्राम मलमपोडूर में बुधवार की रात बंदूकधारी नक्सलियों ने प्रवेश कर एक युवक की तीक्ष्ण हथियार से हत्या कर दी। युवक का शव गांव की मुख्य सड़क पर फेंक दिया। इस समय नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया। गुरुवार की  सुबह घटना उजागर हुई। मृतक  का नाम लच्छुराम उर्फ लकीकुमार ओक्सा (38) है। घटना के बारे में गांव पटेल को सूचना दी गई। इस संदर्भ में पुलिस को सूचित किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची नहीं थी। 
 

Tags:    

Similar News