पुणे में AVBP के कार्यालय पर एनसीपी का प्रदर्शन, बोर्ड पर पोती कालिख

पुणे में AVBP के कार्यालय पर एनसीपी का प्रदर्शन, बोर्ड पर पोती कालिख

Tejinder Singh
Update: 2020-01-07 15:12 GMT
पुणे में AVBP के कार्यालय पर एनसीपी का प्रदर्शन, बोर्ड पर पोती कालिख

डिजिटल डेस्क, पुणे। जेएनयू में हुए हमले का विरोध करते हुए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पर नारेबाजी कर कालिख पोती। इस दौरान वहा जमकर हंगामा खड़ा हो गया। कार्यकर्ता जेएनयू में विद्यार्थों पर हमले का विरोध कर रहे थे, हालांकि इसके खिलाफ कई संगठन सड़क पर उतर आए हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि यह करतूत ABVP के कार्यकर्ताओं की हो सकती है, हालांकि विद्यार्थी संगठन ने इस आरोप का खंडन किया है। 

ABVP के मुताबिक जो आरोप लगाए जा रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है। मामला उस वक्त का है, जब मंगलवार को एबीवापी के कार्यकर्ता विरोध जताने कर्वे रोड स्थित गरवारे महाविद्यालय में जुटे थे। उसी समय राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के 15 से 20 कार्यकर्ताओं ने एबीवापी के सदाशिव पेठ स्थित कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और बोर्ड पर कालिख पोत डाली। 

इस मामले में ABVP के महानगर मंत्री ने कहा कि राकांपा के कार्यकर्ताओं ने जो भी किया, वो ठीक नहीं हैं। इसका जोरदार विरोध करते हैं। अगर हिम्मत है, तो कार्यालय के भीतर आकर दिखाएं। पुलिस में शिकायत दी गई है, साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Tags:    

Similar News