सीएम फडणवीस की अपील - संकट के वक्त केरल वासियों को मदद की जरूरत

सीएम फडणवीस की अपील - संकट के वक्त केरल वासियों को मदद की जरूरत

Tejinder Singh
Update: 2018-08-22 14:01 GMT
सीएम फडणवीस की अपील - संकट के वक्त केरल वासियों को मदद की जरूरत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केरल के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जैन इंटरनेशनल संगठन की तरफ से भेजे जाने वाले जीवनावश्यक वस्तुएं और सामग्री से भरे पांच ट्रकों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। राहत सामग्री में केरलवासियों के लिए चादर, बर्तन, दवाई और तौलिया भेजी गई हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए प्रदेश के नागरिकों को आगे आना चाहिए। संकट के समय में केरलवासियों को मदद करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से केरल के लिए आवश्यक मदद की जा रही है। महाराष्ट्र का चिकित्सा दस्ता केरल में काम कर रहा है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में चिकित्सा सेवा का काम शुरू है। इस दस्ते की केरल के मुख्य सचिव ने भी प्रशंसा की है।

इस मौके पर जैन इंटरनेशनल संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 लाख रुपए की मदद दी गई। इस मौके पर जैन इंटरनेशनल संगठन के संस्थापक नयपद्मसागरजी महाराज, अक्षय पद्मसागरजी महाराज, विधायक राज पुरोहित विधायक मंगलप्रभात लोढा समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Similar News