नीमच: फीट इण्डिया वीक दिसम्बर फिजिकल फिटनेस गतिविधिया सम्पन्न

नीमच: फीट इण्डिया वीक दिसम्बर फिजिकल फिटनेस गतिविधिया सम्पन्न

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-01 08:58 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नीमच। नीमच भारत में फीट इण्डिया वीक फिजिकल फिटनेस गतिविधिया का आयोजन एक से 31 दिसम्बर 2020 तक करने हेतु निर्देशित किया गया था। शा.बा.उ.मा.वि.क्र-2 नीमच के प्राचार्य श्री ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव ने बताया, कि इसी के अंतर्गत शा.बा.उ.मा.वि.क्र-2 नीमच में फीट इण्डिया वीक दिसम्बर फिजिकल फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के साथ खेल प्रतियोगिताए भी आयोजित की गई। आधा घन्टा रोज फिटनेस का डोज, योगा अभ्यास, साईकिलिगं, प्रभातफेरी आदि गतिविधियों का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को ध्यान रखते हुए किया गया एंव फिजिकल फिटनेस का महत्व एंव व्यायाम के माध्यम से किस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखा जाए आदि फिटनेस टिप्स की जानकारी प्रदान की गई, जिसमें विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं नें भी सहभागिता की। फीट इण्डिया वीक दिसम्बर केम्पिनिग फिजिकल फिटनेस कार्यक्रम का समापन 31 दिसम्बर 2020 को किया गया।

Similar News