लापरवाही पड़ी महंगी, साइंस कॉलेज के लिपिक को भरना होगा एक लाख जुर्माना

लापरवाही पड़ी महंगी, साइंस कॉलेज के लिपिक को भरना होगा एक लाख जुर्माना

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-13 05:43 GMT
लापरवाही पड़ी महंगी, साइंस कॉलेज के लिपिक को भरना होगा एक लाख जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर के सिविल लाइंस स्थित गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में दो विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप फॉर्म भरने में लापरवाही बरतने वाली महिला लिपिक को कॉलेज ने 1 लाख रुपए की नुकसान भरपाई करने के आदेश दिए हैं। यह राशि पीड़ित विद्यार्थियों को दी जाएगी। 

जांच में पाया दोषी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कॉलेज के एम.एससी पार्ट-1 के छात्र सागर जंगले और बी.एससी पार्ट-2 के जीवनदीप क्षीरसागर ने स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरा था। कॉलेज की बाबू को यह आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर राज्य सरकार को भेजना था, लेकिन कॉलेज स्तर पर लापरवाही हुई और कॉलेज से यह आवेदन आगे बढ़े ही नहीं।

उच्च शिक्षा विभाग की पड़ताल में पता चला कि कॉलेज क्लर्क द्वारा वेरिफिकेशन न करने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने यह आवेदन स्वीकार नहीं किए। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ा। इस मामले में कॉलेज ने आंतरिक जांच बिठाई, जिसमें महिला क्लर्क को दोषी पाया गया। परिणामस्वरूप दो विद्यार्थियों की क्रमश: 40 हजार रुपए और 60 हजार रुपए यानी कुल एक लाख की छात्रवृत्ति महिला क्लर्क को अपनी जेब से भरने के आदेश दिए गए। इसी रकम से विद्यार्थियों को नुकसान भरपाई दी जाएगी। कॉलेज संचालक डॉ.आर.जी.आत्राम ने यह आदेश जारी किया है। 

Tags:    

Similar News