पुणे में कोकीन खपाने आया नाइजीरियाई युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुणे में कोकीन खपाने आया नाइजीरियाई युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tejinder Singh
Update: 2019-09-21 13:58 GMT
पुणे में कोकीन खपाने आया नाइजीरियाई युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

डिजिटल डेस्क, पुणे। एक नाइजीरियाई युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रूपए की 200 ग्राम कोकीन जब्त की है। यह कार्रवाई कोंढवा इलाके में की गई। पुलिस ने बताया कि उबा सव्हियर गोडविन, उम्र 31 साल को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कोंढवा पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर अपराध शाखा के नशीले पदार्थ विरोधी पथक गश्त कर रहा था। उस दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि ब्रह्मा एवेन्यू सोसायटी के सामने एक नाइजीरियाई  युवक कोकीन बेचने आनेवाला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाल बिछाकर उबा गोडविन को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 1 लाख 84 हजार 190 रूपए नकद, मोबाईल, दुपहिया बरामद की गई।


 

Tags:    

Similar News