मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा, हम हर मदद को तैयार- बस चेन तोड़ने में साथ दें

मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा, हम हर मदद को तैयार- बस चेन तोड़ने में साथ दें

Tejinder Singh
Update: 2020-04-21 07:08 GMT
मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा, हम हर मदद को तैयार- बस चेन तोड़ने में साथ दें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी चेन एक संक्रमित परिवार जुड़ी है। 5 अप्रैल को शहर में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इस व्यक्ति के संपर्क में आए अथवा उसके परिवार के सदस्यों के संपर्क में आए सभी पॉजिटिव हैं।

संकट टल सकता था

-मनपा की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर लोगों से जानकारी ले रही है। सतरंजीपुरा क्षेत्र के मृत व्यक्ति अथवा उसके परिवार ने सही समय पर योग्य जानकारी दी होती तो यह संकट टाला जा सकता था। अधूरी जानकारी देने से आज एक के कारण 199 लोग उसके संपर्क में आने का स्पष्ट हुआ है।

9 क्षेत्रों को किया गया है प्रतिबंधित 4 क्षेत्रों में कोई संदिग्ध नहीं मिले

शहर में जिन स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उन क्षेत्रों को सील किया गया है। अब तक मनपा द्वारा 9 क्षेत्र प्रतिबंधित किए गए हैं। इसमें 4 क्षेत्रों का 14 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है। 14 दिन मनपा की टीम द्वारा सर्वेक्षण किया गया है। चारों क्षेत्र में कोई भी मरीज संदिग्ध नहीं पाया गया है।

5 क्षेत्रों का पूरा परिसर सील

फिलहाल पांच क्षेत्र प्रतिबंधित है और पूरे परिसर को सील किया गया है। पांच जोन में 24 डॉक्टर सहित 271 टीम कार्यरत है। टीम द्वारा रोजाना 19443 घरों में 81061 लोगों का सर्वेक्षण किया जाता है। सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य लक्षण और यात्रा की जानकारी सर्वेक्षण में ली जाती है।

यहां 189 लोग क्वारंटाइन

पांच जोन में लक्षण दिखने पर 189 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए मनपा की स्वास्थ्य टीम जान की बाजी लगाकर कर्तव्य निभा रही है। आयुक्त ने आह्वान किया कि नागरिक टीम को योग्य और सही जानकारी देकर सहकार्य करें।

 

Tags:    

Similar News