नागपुर से आवाजाही करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ  को नोटिस

नागपुर से आवाजाही करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ  को नोटिस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-29 13:26 GMT
नागपुर से आवाजाही करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ  को नोटिस

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर। नगर के सिविल अस्पताल में पदस्थ 5 डॉक्टर और 4 कर्मचारी नागपुर से आवाजाही कर रहे हैं। यह बात उजागर होने पर एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया ने इन सभी लोगों को नोटिस जारी कर मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए हंै। उनके नागपुर से आवाजाही करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसडीएम सनोडिया ने मंगलवार को जारी नोटिस में कहा है कि नागपुर कोरोना संक्रमण के रेड जोन में है। संपूर्ण देश व प्रदेश में लॉकडाउन होने पर भी डॉक्टर और कर्मचारी प्रति दिन ड्यूटी पर नागपुर से आनाजाना कर रहे हैं। आम लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे है तो अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है। इससे लॉकडाउन को निरंतर असफल बनाने का प्रयास और शासन के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। जिन डॉक्टरों को नोटिस जारी हुआ उनमें डॉ. शैलजा वाने, डॉ. संगीता जैन, डॉ. अल्का जैन, डॉ. जोत्सना पराते, डॉ. कामना शीव के साथ स्टॉफ  कर्मचारी रितू डकाह, किरण मंडलेकर, चित्रा मरकाम व शरद घोलसे शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रति दिन नागपुर से आने वाले इन डॉक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग निरंतर की जा रही थी।
महाराष्ट्र और बैतूल से कर रहे अपडाउन
पांढुर्ना। तहसीलदार मनोज चौरसिया ने मंगलवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में बाहर से आकर सेवाएं देने वालों को फटकार लगाई। तहसीलदार ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि सरकारी अस्पताल के तीन कर्मचारी बाहर से आकर सेवाएं दे रहे हंै, जिसमें दो कर्मचारी महाराष्ट्र से और एक कर्मचारी बैतूल जिले से आकर सेवा दे रहा है। इन कर्मचारियों को पांढुर्ना में ही रहना सुनिश्चित करते हुए सेवाएं देने के आदेश दिए हंै, यदि इसका पालन नही होता है, तो आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

Tags:    

Similar News