अब संडे को भी टैक्स वसूली करेगी मनपा, चलेगा टैक्स वसूली अभियान

अब संडे को भी टैक्स वसूली करेगी मनपा, चलेगा टैक्स वसूली अभियान

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-12 08:49 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कर वसूली में पिछड़ जाने से मनपा आर्थिक तंगी से जूझ रही है। इस समस्या से उबरने के लिए रविवार को भी कर वसूली करने के आदेश कर निर्धारण व कर संकलन समिति सभापति महेंद्र धनविजय ने दिए हैं। कर वसूली के लिए रविवार को वार्डनिहाय शिविर लगाए जाएंगे। मार्च अंत तक वसूली अभियान चलाया जाएगा। संपत्ति कर वसूली की जायजा बैठक में  सभापति धनविजय ने यह आदेश दिया।

कर वसूली काफी पिछड़ जाने से शहर के अनेक विकासकार्य लड़खड़ा गए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति के लिए एक महीना बचा है। इस कालावधि में विकासकार्यों को पूरा करने निधि कम पड़ रही है। इसे आगे बढ़ाने के लिए निधि की आवश्यकता है। इस कमी को पूरा करने के लिए कर वसूली में सख्ती बरतने व ज्यादा से ज्यादा कर वसूल करने के विभाग को निर्देश दिए गए है। मार्च अंत तक रविवार को भी वार्डनिहाय शिविर लगाकर कर वसूली करने का फरमान दिया गया।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाने का नियोजन किया गया है। 16 फरवरी से शिविर की शुरुआत होगी। दैनिक वसूली, नीलामी संपत्ति, घोषणापत्र आदि जाेननिहाय जानकारी प्रतिदिन मुख्यालय को पेश करने के निर्देश भी सभापति ने दिए है। बैठक में समिति उपसभापति सुनील अग्रवाल, सदस्य शिल्पा धोटे, उज्ज्वला शर्मा, सहायक आयुक्त मिलिंद मेश्राम, सहायक आयुक्त किरण बगड़े तथा सभी जोन में कर विभाग के सहायक अधीक्षक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News