अब नागपुर में ही दुरुस्त होंगे रेल के पहिए, सोलापुर और भुसावल भेजने की जरूरत नहीं

अब नागपुर में ही दुरुस्त होंगे रेल के पहिए, सोलापुर और भुसावल भेजने की जरूरत नहीं

Tejinder Singh
Update: 2021-03-14 09:52 GMT
अब नागपुर में ही दुरुस्त होंगे रेल के पहिए, सोलापुर और भुसावल भेजने की जरूरत नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अब खराब हुए रेल के पहियों को सोलापुर और भुसावल भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन पहियों की मरम्मत अजनी में हो सकेगी। इससे रेलवे का खर्च तो बचेगा ही, समय की भी बचत होगी। अब तक पहियों को ट्रक के माध्यम से सोलापुर और भुसावल भेजा जाता है। बाकायदा सही होकर आने में करीब 7 दिन का वक्त लगता है। इस समस्या से निजात मिली है। यहीं अजनी में अत्याधुिनक सीएनसी मशीन लगाई गई है। पहियों को ठीक करने का काम यहीं हो जाएगा।

विदेश से आई मशीन 

शनिवार को चक्कों की मरम्मत के लिए अजनी में सीएनसी मशीन लगाई गई है। यह मशीन विदेश से आई है। पुणे की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने यहां एसेंबल किया।  इसकी कीमत 6.8 करोड़ रुपए है। 

ज्यादा चलने के कारण पहियों में आती है परेशानी 

मीलों का सफर तय करनेवाली रेल गाड़ियों के चक्के कुछ समय बाद मामूली रूप से घिस जाते हैं। कुछ टेढ़े भी हो जाते हैं। समय-समय पर इनकी मरम्मत होती है। बिना मरम्मत चलाने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभी तक मध्य रेलवे नागपुर मंडल इन चक्कों को ट्रकों के माध्यम से सोलापुर व भुसावल भेजता था। इसमें अतिरिक्त राशि के साथ ही समय भी ज्यादा लगता था। एक चक्के की मरम्मत के लिए 7 दिन का इंतजार करना पड़ता था। इसकी वजह से कई कोच को बेवजह गार्ड लाइन में खड़ा रखना पड़ता था। 

 

Tags:    

Similar News