नप उपाध्यक्ष डा. अकील व पार्षद डॉ. मो. नदीम की सदस्यता रद्द

 पुसद नप उपाध्यक्ष डा. अकील व पार्षद डॉ. मो. नदीम की सदस्यता रद्द

Tejinder Singh
Update: 2022-01-03 14:08 GMT
नप उपाध्यक्ष डा. अकील व पार्षद डॉ. मो. नदीम की सदस्यता रद्द

डिजिटल डेस्क, पुसद। नप उपाध्यक्ष डा. अकील मेमन और नप में कांग्रेस के स्वीकृत सदस्य (पार्षद) डा. मो. नदीम ने उनके पद पर होते हुए शहर में नवजीवन शिक्षण प्रसारक मंडल शाला की इमारत अवैध तरीके से निर्माण में शामिल होने की बात सामने आई थी। जिससे महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत व औद्योगिक नागरी अधिनियम 1965 के तहत दोनों के पार्षद पद रद्द किए गए हैं। उनकी सदस्यता रद्द करने का का आदेश गुरुवार को जिलाधिकारी अमोल येडगे ने जारी किया है। आदेश के अनुसार उन्हें अपने पद पर बने रहने के लिए अपात्र घोषित किया है। इस बीच सोमवार 3 जनवरी को नगर परिषद का 5 वर्ष का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इससे पूर्व शहर के इन दिग्गज राजकीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होने से शहर में चर्चा हो रही है। शहर के निवासी सुधाकर चापके ने नप उपाध्यक्ष डा. मेमन, पार्षद डा. नदीम, मुख्याधिकारी डा. किरण सुकलवाड के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की थी और दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। सुधाकर चापके के प्लॉट पर नवजीवन स्कूल की इमारत खड़ी की गई है। जिससे यह निर्माणकार्य ढहाने की मांग की है। संस्था पर 8 लाख 28 हजार 400 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। डा. मेमन व डा. नदीम दोनों संस्था में संचालक है। साथ ही नगर परिषद में भी उनका काफी वर्चस्व होने से अवैध निर्माणकार्य को उन्होंने सहयोग करने का आरोप शिकायतकर्ता ने किया था। इसे देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

Tags:    

Similar News