रेत से लदे ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक मृत

पुसद रेत से लदे ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक मृत

Tejinder Singh
Update: 2022-12-18 15:33 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, पुसद. रेत से लदे ट्रक ने दोपहिया को टक्कर मार दी। दुर्घटना महागांव तहसील के ग्राम गुंज के पास शनिवार की दोपहर 4 बजे घटी। दुर्घटना में दोपहिया सवार मजदूर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुकरनगर, पुसद निवासी सुनील कुंडलिक धानोरकर (35) के तौर पर हुई है। सुनील हमेशा की तरह निर्माणकार्य में मजदूरी के लिए घर से उसकी दोपहिया क्रमांक एमएच-29, एए-438 से निकला था। दोपहर के दौरान ग्राम गुंज के पास रेत से लदे ट्रक क्रमांक-6754 के चालक ने वाहन लापरवाही से चलाकर सुनील की दोपहिया को टक्कर मार दी। 

हादसे में सुनील ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसका एक साथी होने की जानकारी प्राप्त हुई, लेकिन दुर्घटना के बाद वह मौके से भाग खड़ा हुआ ऐसी ग्रामीणों में चर्चा है। समाचार लिखे जाने तक मामले की  शिकायत महागांव थाने में दी गई। मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू थी।

Tags:    

Similar News