बुजुर्ग महिला से रेप करने वाले का शव नदी में मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बुजुर्ग महिला से रेप करने वाले का शव नदी में मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-27 18:07 GMT
बुजुर्ग महिला से रेप करने वाले का शव नदी में मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

डिजिटल डेस्क, भंडारा। 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बलात्कार के आरोपी शख्स ने मौत को गले लगा लिया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि उसका शव वैनगंगा नदी में बुधवार सुबह तैरता मिला। इस मामले में मृतक के पिता पुरुषोत्तम तलमले ने हत्या की आशंका जता कर जांच की मांग की है। 

ये है मामला

तहसील मुख्यालय से पांच किमी की दूर भेंडाला गांव में 25 सितंबर की रात गरबा आयोजित किया गया था। इस दौरान गांधी वार्ड निवासी महिला घर पर अकेली थी। जिसके बारे में पता चलते ही 26 वर्षीय राहुल उसके घर में घुस गया। उस वक्त राहुल शराब के नशे में धुत था। उसने बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर राहुल ने उसका सिर दिवार पर पटक दिया। राहुल ने घर में चोरी का प्रयास भी किया।  लेकिन उसे कुछ नहीं मिला और वो वहां से भाग खड़ा हुआ। 

मामला दर्ज किया, कार्रवाई नहीं की

इधर पीड़ित वृद्धा घर में बेहोश पड़ी थी। इसी बीच उसका दामाद रमेश चोपकर रोजाना की तरह भोजन लाया। लेकिन सास को सोया देख, डिब्बा बाहर ही रख कर चला गया। पीड़ित दिन भर बेसुध पड़ी रही, शाम होते ही पड़ोस की महिलाओं ने हाल जाना तो उसने आपबीती सुनाई। जिसकी सूचना पवनी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब्कि देर रात 1 बजे पीड़ित परिवार के साथ गांववालों द्वारा हंगामा करने पर  पुलिस ने आरोपी के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

मृतक के पिता का आरोप

उधर राहुल के पिता पुरुषोत्तम ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। या तो उसकी हत्या कर शव पानी में फेंका गया है, या उसे नदी में धकेला गया होगा। जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

Similar News