राजस्व वसूली में पश्चिम संभाग टॉप पर, साउथ और विजय नगर की वसूली रही ठीक-ठाक

राजस्व वसूली में पश्चिम संभाग टॉप पर, साउथ और विजय नगर की वसूली रही ठीक-ठाक

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-01 10:30 GMT
राजस्व वसूली में पश्चिम संभाग टॉप पर, साउथ और विजय नगर की वसूली रही ठीक-ठाक

सिटी सर्किल की राजस्व वसूली लडख़ड़ाई टारगेट से रह गए 16 करोड़ रुपए पीछे
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
बिजली कंपनी में राजस्व टारगेट पूरा करने अधिकारियों द्वारा फील्ड में सख्ती बरतने के बाद भी सिटी सर्किल की वसूली लडख़ड़ा गई। मार्च माह में सर्किल के पाँचों संभागों का टारगेट 47 करोड़ 62 लाख रुपए निर्धारित किया गया था, लेकिन सारी सख्ती के बाद भी 30 करोड़ 95 लाख रुपए की वसूली ही हो सकी। यानी टारगेट से 16 करोड़ 67 लाख रुपए की कम वसूली हो सकी है। हर बार की तरह इस बार सर्किल के पश्चिम संभाग ने सबसे ज्यादा 8 करोड़ 50 लाख की वसूली की। वहीं डिमांड के अनुरूप विजय नगर की 5 करोड़ 20 लाख रुपए वसूली भी संभाग में अच्छी रही है। 
ये रहा टारगेट और वसूली
संभाग के नाम     टारगेट    वसूली
पश्चिम     10 करोड़ 13 लाख     8 करोड़ 50 लाख
दक्षिण    11 करोड़ 33 लाख    7 करोड़ 25 लाख
विजय नगर         6 करोड़ 69 लाख    5 करोड़ 20 लाख
उत्तर    10 करोड़ 71 लाख    5 करोड़ 60 लाख
पूर्व               8 करोड़ 74 लाख    4 करोड़ 40 लाख   
उपभोक्ताओं के कनेक्शन तक काटे - बिजली अधिकारियों द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में टारगेट पूरा करने हर संभव प्रयास किए गए। हर बार की तरह नगर निगम ने इस माह भी करीब 21 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान नहीं किया, जिसको लेकर बिजली अधिकारियों में आक्रोश रहा, जबकि शहर के उपभोक्ताओं द्वारा 3 से 5 हजार रुपए का बिल भुगतान नहीं किए जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन तक काटे गए। 

Tags:    

Similar News