बाघ के हमले में एक की मौत 

चंद्रपुर बाघ के हमले में एक की मौत 

Tejinder Singh
Update: 2022-06-14 14:45 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर.  जिले की ब्रह्मपुरी तहसील के हलदा गांव में बाघ के हमले में खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम देवीदास परशराम कामडी(45) है। घटना मंगलवार की सुबह हुई। बता दें कि, दो दिन पहले इसी गांव में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।  दो दिन के बाद ही बाघ के हमले की दूसरी घटना के कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी।  वनविभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। आखिरकार वनविभाग ने बाघ का तत्काल बंदोबस्त करने व बाघ के हमले में मृत व घायलों के परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया।  
 

Tags:    

Similar News