सवारी वाहन पलटने से एक यात्री की मौत, पांच घायल
सवारी वाहन पलटने से एक यात्री की मौत, पांच घायल
डिजिटल डेस्क, यवतमाल/ आर्णी। आमानी गांव के पास सोमवार शाम 8 बजे एक सवारी वाहन पलट गया। जिसमें सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 5 लोग घायल हो गए। जिनमें 3 ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को यवतमाल के जिला अस्पताल रैफर किया गया है। आर्णी से आसरा की ओर जा रहे वाहन में 9 सवारियां भरी थी। लेकिन चार किलोमीटर की दूरी पर ही आमनी ग्राम के पास ढलान पर वाहन पलट गया।
घायलों को यवतमाल रैफर किया
वाहन पलटने से देविदास रामजी चव्हाण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तो 5 यात्री घायल हो गए। उनमें उमलायला भोज जाधव, उम्र 65 साल, योगेश नामदेव मडावी, उम्र 25 साल, विनोद उमला जाधव, उम्र 25 साल गंभीर घायल हो गए। वहीं निता विजय तुनगर उम्र 19 साल और स्नेहल विजय तुनगर आसरा निवासी का भी उपचार कराया गया। घायलों को ग्रामीण अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर घायलों को यवतमाल रैफर किया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। साथ ही हादसे की जांच शुरु कर दी।