सिवनी: विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

सिवनी: विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-10-13 10:06 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, सिवनी। सिवनी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल के अनुसार एम.पी.कॉन लिमिटेड के साइबर डिवीजन द्वारा विदयार्थियों की साइबर क्राइम से सुरक्षा हेतु साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उददेश्य साइबर स्पेस, सोशल मीडिया और बच्चों के ऑनलाईन यौन शोषण एवं साइबर क्राइम के बारे में साइबर जागरूकता का प्रसार करना है। यह अभियान कम्प्यूटर की दुनिया के तकनीकी और कानूनी खतरों के बारे में विदयार्थियों को जागरूक बनाना है। साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान विदयार्थियों के लिये पूर्णतः निःशुल्क है, इस कोर्स हेतु सर्वप्रथम विदयार्थी http://mpced.mpconsultanccy.org./ पर अपना रजिस्ट्रेशन करावेंगे, पंजीयन पश्चात विदयार्थी अपने लॉगइन आई.डी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर ऑनलाईन पाठ्यक्रम का अध्ययन करेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त पोर्टल पर अध्ययन हेतु निःशुल्क पाठय सामग्री भी उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। कोर्स पूर्ण करने के पश्चात विदयार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, परीक्षा कुल 30 मिनिट की होगी। जिसमें कुल 30 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 03 अंकों का होगा। विदयार्थियों को उत्तीर्ण होने हेतु 40 अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। परीक्षा उत्तीर्ण पश्चात विदयार्थियों को mpcon limited द्वारा ई-प्रमाणपत्र जारी किया जावेगा जिसे विदयार्थी mpcon की वेबसाईट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्य/प्रधान पाठक/संस्था प्रमुख शासकीय/अशासकीय विदयालयों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्था से प्रत्येक विदयार्थी को 31 दिसम्बर 20 तक ऑनलाईन परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिये प्रोत्साहित करें।

Similar News