खेल संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी - गडकरी

खेल संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी - गडकरी

Tejinder Singh
Update: 2021-01-18 12:02 GMT
खेल संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा निखारने मनपा के 60 और नासुप्र के 7 खेल मैदानों के लिए निधि उपलब्ध कराई गई। महानगरपालिका का प्रोत्साहन मिलने पर शहर में बेहतर खिलाड़ी तैयार होने की उम्मीद केंद्रीय सड़क व भूतल परिवहन मंत्री िनतीन गडकरी ने व्यक्त की। चिटणीस पार्क में भारत व्यायामशाला के उद्घाटन समारोह को गडकरी संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चिटणीस पार्क मैदान से मेरा करीबी संंबंध है। खेल क्षेत्र में अच्छा काम करने व अच्छे िखलाड़ी तैयार करने का प्रयास किया। इस मैदान से जुड़ी बचपन के खेलकूद की यादों को उन्होंने ताजा किया। पूर्व और मध्य नागपुर में अब खेल मैदान के लिए जगह नहीं बची, यह कहते हुए गडकरी ने कहा कि 125 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़ी अकादमी शुरू की जाएगी। मनपा जगह अावंटित कर दी है। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स आदि खेल का प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास है। खेल से व्यक्तित्व विकास होता है। इंसान का मिजाज बदलता है, इसलिए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है। महल को क्रीड़ा व सांस्कृतिक क्षेत्र की विरासत मिली है। उसे जीवित रखकर हमारे राष्ट्रीय खेल कबड्डी, खो-खो को अधिक प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिए। भारत व्यायाम शाला से दोबारा कुश्ती के दंगल का आयोजन करने की उम्मीद भी उन्होंने व्यक्त की।

फुटाला में विश्व का सबसे ऊंचा फाउंटेन

फुटाला में 15 अगस्त तक फाउंटेशन शुरू होने की गडकरी ने उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे ऊंचाई तक पानी फेंकने वाला फाउंटेन होगा। फ्रांस के आर्किटेक्ट ने फाउंटेन का डिजाइन तैयार किया है। पंप टर्की से लाया जाएगा। समालोचन गुलजार का रहेगा। फाउंटेन को ए. आर. रहमान का संगीत दिया जाएगा। एक समय 400 लोग पानी के नृत्य का आनंद ले सकेगा। पशु वैद्यकीय महाविद्यालय के पास 7 से 8 मंजिला इमारत का िनर्माण किया जाएगा। उसमें चौथी मंजिल वाहन पार्किंग के लिए होगी। लिफ्ट से वाहन ऊपर की मंजिल पर पहुंचाए जाएंगे। नीचे की मंजिलों पर फूड कोर्ट और अन्य स्टाॅल की सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी गडकरी ने दी।

Tags:    

Similar News