विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए लंदन से आएगा कॉल

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए लंदन से आएगा कॉल

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-04 12:46 GMT
विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए लंदन से आएगा कॉल

डिजिटल डेस्क,मुंबई । लोकसभा चुनाव के बाद अब आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं के पास लंदन से फोन कॉल आएगा। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (इंग्लैंड) की तरफ से भाजपा के लिए वोट मांगे जाएंगे।  ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (यूके) के अध्यक्ष कुलदीप शेखावत ने गुरुवार को मुंबई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लोकसभा चुनाव  के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने लंदन से 7 लाख फोन कॉल किए गए थे।

ब्रिटेन में है भाजपा के 11 हजार सदस्य

उन्होंने बताया कि हम महाराष्ट्र भाजपा के सम्पर्क में हैं। यहां के मतदाताओं की लिस्ट और उनके टेलिफोन नंबर हमें प्राप्त हो जाएंगे। उसके बाद हम मतदान के चरण के हिसाब से उन्हें कॉल कर मराठी में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। शेखावत ने बताया कि बिट्रेन में भाजपा के 11 हजार सदस्य हैं, जिसमें बड़ी संख्या मराठी भाषियों की भी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में भाजपा के प्रचार के लिए लंदन से भी लोग महाराष्ट्र आएंगे।   

28 लाख भारतीय हैं

मूलरुप से राजस्थान के सिकर जिले के रहने वाले शेखावत पिछले 22 वर्षों से लंदन में रहते हैं। वे वहां भारत केंद्रीत न्यूज चैनल मिडलैंड एशियी टीवी चलाते हैं। शेखावत का दावा है कि भारत में मोदी सरकार आने के बाद ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। बिट्रेन में करीब 28 लाख भारतीय रहते हैं। शेखावत ने बताया कि ब्रिटेन मंश पाकिस्तान केंद्रीय 22 टीवी चैनल हैं। जबकि इस मामले में भारत केंद्रीत टीवी चैनलों की संख्या कम है। अब हम भारत केंद्रीत टीवी चैनल के माध्यम से ब्रिटिश भारतीयों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंदन में भारतीयों की छवि मेहनतकश कौम की है। इस मौके पर मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्र ने श्री शेखावत का सम्मान किया।  

Tags:    

Similar News