पन्ना: नगरपालिका पन्ना के 5 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई कभी भी कोई काम होने पर सम्पर्क कर सकते हैं - कलेक्टर

पन्ना: नगरपालिका पन्ना के 5 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई कभी भी कोई काम होने पर सम्पर्क कर सकते हैं - कलेक्टर

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-01 08:57 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगरपालिका परिषद पन्ना के 5 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप लोग आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं आपने बहुत बडे जीवन को नगरपालिका के माध्यम से नगर के लोगों की सेवा में बिताया है। अब यह समय आप अपने परिवार के साथ प्रसन्नता के साथ बिताए। यही मेरी आप सभी को शुभ कामनाएं हैं। आप इसी नगर में रहते हैं नगर से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराते रहेंगे। कभी भी कोई काम होने पर आप लोग मुझसे व्यक्तिगत मिलने के अलावा दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि जब भी कोई आवेदन लेकर आप के पास आता है तो आवेदन के पीछे आवेदक के चेहरे को निहारना चाहिए। आप के साथ इन लोगों ने अपने जीवन का लम्बा समय बिताया है। इन सभी की समस्याओं का निराकरण करना हम आपकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्र ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर विदाई दी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत वर्मा ने कहा कि इस नगरपालिका में सेवानिवृत्त हो गए कर्मचारियों से मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला है। भविष्य में भी इनसे मार्गदर्शन मिलता रहेगा। श्री वर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के मंगलमय भविष्य की शुभ कामनाएं दी। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरूण पटैरिया के साथ नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Similar News