पटोले बोले- मेरी लड़ाई केद्र से, जिसका दिमाग संघ मुख्यालय से चलता है, इसलिए यहीं से ठोकी ताल

पटोले बोले- मेरी लड़ाई केद्र से, जिसका दिमाग संघ मुख्यालय से चलता है, इसलिए यहीं से ठोकी ताल

Tejinder Singh
Update: 2019-03-22 14:16 GMT
पटोले बोले- मेरी लड़ाई केद्र से, जिसका दिमाग संघ मुख्यालय से चलता है, इसलिए यहीं से ठोकी ताल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस किसान मोर्चा के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों पर अन्याय हो रहा है। किसान आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहता है कि सरकार उसके दिमाग से चल रही है। इसलिए नागपुर में चुनाव लड़ने आया हूं। संघ और सरकार को यहीं से जवाब दूंगा। कांग्रेस ने पटोले को नागपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी भाजपा उम्मीदवार हैं। चुनाव तैयारी के सिलसिले में शुक्रवार को पटोले दैनिक भास्कर से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, संवैधानिक व्यवस्था से देश चल रहा है। इस व्यवस्था को चुनौती देनेवालों को हर स्तर पर जवाब देने की आवश्यकता है। 

यहां विकास कार्य व गडकरी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के आर्थिक सहयोग के बिना करोड़ों की योजनाएं और निर्माण कार्य की वास्तविकता भी सामने आनी चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय से सरकार चलायी जाती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ही दल के नेताओं की बात नहीं सुनते हैं। प्रधानमंत्री के इस व्यवहार के विरोध में बाेलते हुए ही मैंने भाजपा छोड़ी। वैसे मेरी राजनीति पहले से ही कांग्रेस विचार आधारित रही है। भाजपा के पास पहले भी चुनाव में टिकट के लिए नहीं गया था। कई विषयों पर सरकार के दावों की वास्तविकता सामने आ गई है। पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अब सबूत मांगने की आवश्यकता नहीं रही है। 

भाजपाध्यक्ष अमित शाह और संवाद माध्यम के इस मामले में अलग अलग दावे हैं। कांग्रेस की गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ सहयोग कर रही है। भाजपा में हलचल है। तूफान के आने के पहले की शांति है। नागपुर में निजी कंपनियों से सरकारी काम कराए गए हैं। विकास का दावा तो किया जा रहा है पर जो नागपुर विकास के मामले में पहले टापटेन में शामिल था, वह अब 58 वे क्रमांक पर है। 
 

Similar News