मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, महिला की मौत, आठ गंभीर

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, महिला की मौत, आठ गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-04 15:22 GMT
मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, महिला की मौत, आठ गंभीर


डिजिटल डेस्क  छिंदवाड़ा। हर्रई के ग्राम अमारी से बुधवार दोपहर गन्ना कटाई के लिए नरसिंहपुर के नयाखेड़ा जा रहे 12 से 15 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन कुंडाली के एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हर्रई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद इनमें से चार मरीजों को नरसिंहपुर रेफर किया गया है। हर्रई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
एएसआई एचएल चौधरी ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग चार बजे अमारी के लगभग 12 से 15 मजदूर ग्राम तेंदनी से पिकअप वाहन में नयाखेड़ा जाने सवार हुए थे। चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए ग्राम कुंडाली के एक मोड़ पर गाड़ी पलटा दी। गाड़ी के नीचे दबने से अमारी निवासी 48 वर्षीय सरोजबाई पति बरातीलाल कमराम की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा लगभग सभी मजदूरों को चोटें आई है। इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए हर्रई अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद यहां से चार मरीजों को नरङ्क्षसहपुर भेजा गया है।
इन मरीजों को आई गंभीर चोट-
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में अमारी निवासी 55 वर्षीय सुमेरा, 50 वर्षीय आनंदी उईके, 50 वर्षीय जगन्नाथ उईके, 42 वर्षीय जगमति पति रेवाराम, 18 वर्षीय राहुल पिता बरातीलाल कमराम, 20 वर्षीय रामसिया पिता शंकरलाल इनवाती, 40 वर्षीय कांतिबाई, 60 वर्षीय राधाबाई पति मदन उईके को गंभीर चोटें आई है।

 

Tags:    

Similar News