मुंबई का विमान अचानक भोपाल हुआ डायवर्ट

मुंबई का विमान अचानक भोपाल हुआ डायवर्ट

Tejinder Singh
Update: 2019-10-07 17:07 GMT
मुंबई का विमान अचानक भोपाल हुआ डायवर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई से आने वाला विमान सोमवार को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इस वजह से विमान नागपुर अपने तय समय से 2 घंटा देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसके बाद वह वापस मुंबई के लिए उड़ान भर सकेगा। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 मुंबई से नागपुर आता है, लेकिन सोमवार को उसे भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। 8.35 बजे नागपुर पहुंचने वाला विमान करीब दो घंटा देरी से रात 10.20 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। इस वजह से वह वापस मुंबई जाने की उड़ान भी देरी हो सकती है।

Tags:    

Similar News