हथियार से लैस होकर डकैती की फिराक में थे, पुलिस ने पहले ही 5 को पकड़ा, 2 हो गए फरार

हथियार से लैस होकर डकैती की फिराक में थे, पुलिस ने पहले ही 5 को पकड़ा, 2 हो गए फरार

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-20 10:26 GMT
हथियार से लैस होकर डकैती की फिराक में थे, पुलिस ने पहले ही 5 को पकड़ा, 2 हो गए फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हथियार लेकर डकैती की योजना बना रहे  आरोपियों को पुलिस ने  दूबोच लिया। इसमें पांच आरोपी हाथ लगे हैं। वहीं 2 भागने में सफल रहे । पकड़े गये आरोपियों के पास तलवार, चाकू, रस्सी व मिर्ची पाउडर मिला। वारदात जरीपटका थानाअंतर्गत हुई है। आरोपी को देख लग रहा था कि, वह किसी बड़ी डकैती के इरादे से वहां बैठे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार की मध्यरात्रि  2.35 मिनट पर पुलिस उपनिरीक्षक आर.एस. देवकर रात्रकालीन गश्ती पर तैनात थे। पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें खबर मिली कि, कुछ लोग नारा रोड से समता नगर जानेवाली पुलिया के पास हथियारों के साथ बैठे हैं। ऐसे में तुरंत एक टीम को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार्रवाई में आरोपी रजक चक्रधर खोब्रागडे ( 25), रविंद्र मानिकराव उईके ( 32) हरजीतसिंह गरनअजतसिंग गरेवाल (28) तीनों हुडको कॉलोनी निवासी हैं। आरोपी अक्षक राष्ट्रपाल चौरे ( 22) निवासी इंदौरा, निखिल श्यामलाल आशवानी (21) निवासी हुड़को कॉलोनी, विक्की उर्फ चाटी अरुण इंगडे (22) निवासी इंदौरा बारा खोली और आरोपी जीतू रुगवाणी उर्फ गजनी निवासी पांचपावली को पकड़ा गया। हालांकि इसमें अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी विक्की व जीतू भागने में सफल रहे। कार्रवाई के बाद आरोपियों के पास से हथियार  जब्त किया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक आर.एस नागोसे ने मामला दर्ज किया है।

पैदल जा रही महिला डॉक्टर का पर्स छीन कर आरोपी फरार

काम खत्म कर पैदल घर जा रही एक महिला डॉक्टर की हैंडबैग एक दुपहिया वाहनधारक ने उड़ा लिया।  जिसके बाद युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भैयाजी डेहणकर ने मामला दर्ज किया है। अब तक चैन स्नैचिंग के मामले शहर में होते रहे हैं। ऐसे में दुपहिया का सहारा लेकर हैंडबैग छीनने की घटना अक्सर सामने आती रहती है। शाम 5.15 बजे फरियादी डॉ. मयूरी चंद्रकांत साडुंकी (22) निवासी जलगांव, फिलहाल नागपुर के हनुमान नगर में रहती है। कॉलेज खत्म होने  के बाद वह पैदल घर जा रही थी। ऐसे में हनुमान नगर में ही एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 थी एक्टिवा गाड़ी से आकर युवती के कंधे पर अटकी बैग को झपटा मारकर ले गया। बैग में एक 30 हजार का लैपटॉप व 100 रुपये थे। ऐसे में युवती ने तुरंत इसकी शिकायत थाने में की है।

मामूली विवाद पर युवक की हत्या

उधर मुंबई महानगर के घाटकोपर इलाके में आगे जाने के खातिर गाड़ी के लिए रास्ता न दिए जान के चलते हुए मामूली विवाद की वजह से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम गणेश म्हसके बताया गया है। म्हसके घाटकोपर के साईनाथ नगर इलाके में एक रास्ते में अपनी बाइक लेकर खड़ा था। उनके पीछे इनोवा कार में सवार होकर चार लोग आ रहे थे। 
तभी म्हसके व चार लोगों के बीच गाड़ी के लिए रास्ता दिए जाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चारों लोगों ने म्हसके साथ मारपीट की फिर उसे एक नाले में ढकेल दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद चारो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल कार व म्हसके की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरु कर दी है। 
 

Tags:    

Similar News