NCP कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर गाई आरती

मोदी मंदिर से हटाई गई पीएम की मूर्ती NCP कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर गाई आरती

Tejinder Singh
Update: 2021-08-19 12:10 GMT
NCP कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर गाई आरती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे शहर के औंध इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिर से मूर्ती हटा ली गई है। मंदिर बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ता मयुर मुंडे ने खुद यह प्रतिमा हटाई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के कहने पर उन्होंने ऐसा किया। इस बीच राकांपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सामने पहुंच कर मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंहगाई कम करने के लिए राकांपा कार्यकर्ताओं ने मोदी मंदिर के सामने आरती की। 

मंदिर से नरेंद्र मोदी की प्रतिमा हटाने को लेकर मुंडे ने कहा कि मंदिर  बनाने को लेकर मेरी भावना अच्छी थी, लेकिन मुझे भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया था। उन्होंने कहा कि एक जीवित व्यक्ति का मंदिर बना कर उसकी पूजा करना भाजपा के विचारों के अनुरुप नहीं है। मोदी के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए उनका मंदिर बनाने की जरुरत नहीं है। इसके बाद मुंडे ने मंदिर से मोदी की मूर्ती हटा कर उसे स्थानीय भाजपा नगरसेवक के कार्यालय में रख दिया है। मयुर मुंडे ने अपनी जेब से 1 लाख 60 हजार रुपए खर्च खुद की जमीन पर यह मंदिर बनाया है। इसमें रखी गई मोदी की प्रतिमा जयपुर से तैयार कराई गई थी। मंदिर के बाहर बोर्ड पर बतौर प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का उल्लेख भी किया गया है। 

मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे राकांपा कार्यकर्ता

बाद में राकांपा कार्यकर्ताओं मोदी मंदिर के सामने पहुंच कर मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। राकांपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुर्तिविहिन मंदिर के सामने पहुंच कर ‘आरती’ गाई।       


 

Tags:    

Similar News