शहीद चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न

अयजगढ शहीद चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Ankita Rai
Update: 2022-03-01 07:09 GMT
शहीद चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, अयजगढ। स्वतंत्रता संगा्रम सेनानी पंडित देवीदयाल पाठक स्मारक संस्थान के तत्वाधान में महान बलिदानी क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयेाजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पन्ना जिले के कवि एस. कुमार चनपुरिया रहे तथा अध्यक्षता पूर्व शिक्षक अच्छेलाल द्विवेदी ने की। गोष्ठी में वीर रस के कवि कैलाश द्विवेदी, रामबाबू अग्निहोत्री, विनोद अवस्थी, पंकज त्रिपाठी, श्रीमति प्रभा मिश्रा, अमृत पाल सिंह, गिरजा शंकर खरे, अफजल खान, महाप्रसाद जडिया ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर स्मारक सस्थान के अध्यक्ष श्रीराम पाठक, शगीर बेग, अशोक शुक्ला, विनीत मिश्रा मोहम्मद महमूद, मनु गौतम, रफीक मोहम्मद, कमलेश द्विवेदी, रोहित पाल ने गोष्ठी में पधारे कवियों का एवं बुजुर्गों का सफेद वस्त्र एवं पुस्तकें भेंटकर सम्मान किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि एस. कुमार चनपुरिया ने वर्तमान परिवेश पर कव्य पाठ कर सभी को मत्र्ंामुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि अजयगढ में विख्यात सहित्यकार  स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद दिव्य, पंडित देवी दयाल पाठक, सूर्य प्रकाश गोस्वामी, डॉ. हर नारायण सिंह जैसे महान सहित्यकारो ने सहित्य रंचना करके अजयगढ का नाम रोशन किया है। उन्होने स्मारक सस्थान के अध्यक्ष श्रीराम पाठक एवं उनके सथियों का धन्यवाद दिया। गोष्ठी का सफल संचालन जन्मेजय अरजरिया ने किया तथा आभार प्रर्दशन रामेश्वर प्रसाद खरे ने किया। कार्यक्रम में गोपाल स्वरूप् तिवारी, रावेन्द्र गर्ग, राम किशन शुक्ला, दीपक तिवारी, अभिषेक मिश्रा, फूलचंन्द्र प्रजापति, सुरेश गुप्ता, सीतल शुक्ला, प्रबल आदि गणमान्य नागरिक शामिल रहे।   

Tags:    

Similar News