New Delhi News: शिवराज ने कहा - सिंधु नदी की हर बूंद पर भारत के किसानों का हक, समझौता एक ऐतिहासिक गलती

शिवराज ने कहा - सिंधु नदी की हर बूंद पर भारत के किसानों का हक, समझौता एक ऐतिहासिक गलती
  • सिंधु जल समझौता एक ऐतिहासिक गलती
  • सिंधु नदी की हर बूंद पर भारत के किसानों का हक

New Delhi News. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत सरकार के फैसले के बाद पड़ोसी देश पानी की किल्लत से जूझ रहा है। इस बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि सिंधु नदी के पानी पर भारत के किसानों का हक है। सिंधु नदी के पानी की एक-एक बूंद का इस्तेमाल खेती, बिजली और विकास के लिए किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने यहां ‘कृषि खरीफ अभियान 2025’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1960 में सिंधु जल समझौता एक ऐतिहासिक गलती थी। देश और किसानों का दुर्भाग्य रहा कि हमारे देश से बहने वाली नदियों का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया गया। यही वजह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है। इससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल-प्रदेश के किसानों के लिए सिंचाई के लिए अधिक पानी मिल सकेगा।

चौहान ने ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ के जरिए वैज्ञानिकों की टीम के गठन और उनके किसानों तक पहुंच बनाने की रूपरेखा भी रखी। उन्होंने बताया कि यह टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों के बीच जागरूकता के लिए काम करेंगी। ये साल में दो बार निकलेंगी। रबी फसल के लिए अक्टूबर में अभियान चलेगा।

Created On :   8 May 2025 7:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story