मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात

डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ वंदे भारत ट्रेनें गति, प्रगति और गौरव की प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में 'बनारस-खजुराहो' सहित देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है।
यह भी पढ़े -नेता प्रतिपक्ष ने कोर्ट में लगाई थी याचिका, बीना विधायक सप्रे की बढ़ीं मुश्किलें, सरकार- विस अध्यक्ष और सप्रे को नोटिस
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यमान खजुराहो भारतीय कला, संस्कृति और स्थापत्य की अमूल्य धरोहर है। बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन खजुराहो को काशी सहित देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों से जोड़ेगी।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर कुलगाम और डोडा में आतंकी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छापेमारी में कई संदिग्ध सामग्री बरामद
इस ट्रेन से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रसार होगा। उन्होंने बनारस-खजुराहों वंदे भारत ट्रेन सुविधा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार माना।
Created On :   8 Nov 2025 6:28 PM IST













