- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पार्टियां निकाय चुनाव में उतार...
Mumbai News: पार्टियां निकाय चुनाव में उतार सकेंगी 40 स्टार प्रचारक

Mumbai News प्रदेश के स्थानीय निकायों के चुनावों में राजनीतिक पार्टियां अब 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बना सकेंगी। राज्य चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से बढ़ाकर 40 करने का फैसला लिया है।
शनिवार को राज्य चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी। राजनीतिक दलों को स्टार प्रचारकों की सूची स्थानीय निकाय संस्थाओं के संबंधित जिलाधिकारी अथवा मनपा आयुक्त के पास जमा करना होगा। बीते 14 अक्टूबर को राज्य चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पार्टियों के प्रतिनिधियों ने स्टार प्रचारकों की संख्या बढ़ाकर 40 करने की मांग की थी।
राज्य राजनीतिक दल पंजीयन, विनियमन और चुनाव चिन्ह (आरक्षण व वितरण) आदेश -2025 में स्टार प्रचारकों के ब्यौरे का उल्लेख है। उस प्रावधान के आधार पर और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए स्टार प्रचारकों की संख्या बढ़ा दिया गया है।
Created On :   8 Nov 2025 6:59 PM IST














