Mumbai News: राजेश अग्रवाल बनाए जा सकते हैं नए मुख्य सचिव, सरकार ने फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में किया नियुक्त

राजेश अग्रवाल बनाए जा सकते हैं नए मुख्य सचिव, सरकार ने फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में किया नियुक्त
  • सरकार ने फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में किया नियुक्त
  • राजेश अग्रवाल बनाए जा सकते हैं नए मुख्य सचिव

Mumbai News. राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से महाराष्ट्र में वापस बुलाए गए वरिष्ठ आईएसएस अधिकारी राजेश अग्रवाल को नई जिम्मेदारी है। अग्रवाल को सामान्य प्रशासन विभाग (प्रशासनिक नवाचार, उत्कृष्टता और सुशासन) का अतरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि अग्रवाल राज्य के नए मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) वी राधा ने उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया है।

राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार के सेवा विस्तार का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। वहीं राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। इससे राज्य के नए मुख्य सचिव पद के लिए अग्रवाल को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। साल 1989 बैच के अफसर अग्रवाल नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होंगे।

यदि उन्हें राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया जाता है तो वह एक साल तक इस पद पर सेवाएं दे सकेंगे। इससे पहले बीते 28 अक्टूबर को राज्य सरकार ने अग्रवाल को राज्य में वापस बुलाया था। वह केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थे। अग्रवाल जनवरी 2015 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति नवंबर 2026 को समाप्त होने वाली थी। लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र से उन्हें एक महीने पहले ही वापस भेजने का आग्रह किया था।

Created On :   6 Nov 2025 10:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story