New Delhi News: शिवराज सिंह चौहान का छत्रपति संभाजी नगर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

शिवराज सिंह चौहान का छत्रपति संभाजी नगर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
  • किसानों से करेंगे संवाद
  • शिवराज सिंह चौहान का छत्रपति संभाजी नगर दौरा

New Delhi News. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वह छत्रपति संभाजी नगर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और किसानों के साथ संवाद भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिरशाला जाएंगे, जहां कृषि कुल संस्थान में रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद, वह जीवीटी टीम के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन भी करेंगे। वे किसानों तथा ग्रामीण जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिसमें किसानों-ग्रामीणों के हित और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर खुली चर्चा की जाएगी।

शिवराज आरनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही तपोवन गांव में हुई फसलों की क्षति और अन्य नुकसान का भी जायजा लेंगे। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान घरकुल आवास परियोजना का दौरा करेंगे तथा लाभार्थी परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही शिवराज हेमाडपंती महादेव मंदिर में दर्शन और आसपास की भूमि क्षति का भी निरीक्षण करेंगे।

Created On :   6 Nov 2025 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story