बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP ने RJD पर लगाया आरोप कहा- भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को धमकाया गया, कार्यालय के सामने किया हंगामा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तनातनी का माहौल बना हुआ है। इसी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के ठीक सामने जमकर हंगामा किया है। यहां भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। शिकायत के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि इसके पहले यहां राजद नेता तेजस्वी यादव की सभा हुई थी। इसके बाद आरजेडी प्रत्याशी शमशाद आलम और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने भाजपा कार्यालय के सामने से रोड शो निकाला। इस दौरान राजद के समर्थकों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा नेता ने हंगामे को लेकर क्या कहा?
इस हंगामे के दौरान भाजपा के नेताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने वहां से राजद के समर्थकों को हटाया। भाजपा के नेता राजकिशोर सिंह ने इससे जुड़ी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा भीड़ में शामिल युवकों ने अल्लाह हू अकबर और पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए थे। इस मामले को लेकर राजद प्रत्याशी से संमर्क किया जा रहा है। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
बीजेपी ने राजद प्रत्याशी पर क्या आरोप लगाया?
वहीं इस मामले को लेकर पटना में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा जमुई की भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को वहां के आरजेडी प्रत्याशी ने धमकाया है। राजद प्रत्याशी शमशाद आलम ने श्रेयसी सिंह के चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़ की है।
विपक्षी झूठे वादे कर रहें- अनुप्रिया
अनुप्रिया पटेल ने पीसी आयोजन के दौरान विपक्ष पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा बिहार में जनता का वोट पाने के लिए वादे कर रही है। दूसरी ओर हमारी यहां की प्रत्याशी को उनके नेताओं ने डराया धमकाया है। चुनाव न लड़ने की बात कही है।
Created On :   8 Nov 2025 6:54 PM IST












