Russia on Nuclear Testing: ट्रंप के न्यूक्लियर टेस्टिंग वाले बयान पर रूस ने दी प्रतिक्रिया, वॉशिंगटन के रास्ते पर निकलेगा मास्को!

ट्रंप के न्यूक्लियर टेस्टिंग वाले बयान पर रूस ने दी प्रतिक्रिया, वॉशिंगटन के रास्ते पर निकलेगा मास्को!
ट्रंप ने न्यूक्लियर टेस्ट करने को लेकर बयान जारी किया था। इसे लेकर दुनिभार में हलचल मची हुई हैं। इसी बयान का पलटवार रूस ने किया और कहा कि परमाणु परीक्षण करने वाले बयान का ट्रंप को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, मास्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर टेस्ट करने को लेकर बयान जारी किया था। इसे लेकर दुनिभार में हलचल मची हुई हैं। इसी बयान का पलटवार रूस ने किया और कहा कि परमाणु परीक्षण करने वाले बयान का ट्रंप को स्पष्टीकरण देना चाहिए। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया कि अगर अमेरिका इस दिशा में कोई फैसला लेता है तो रूस के साथ-साथ पूरी दुनिया से टिप्पणियां आनी शुरू हो जाएगी।

ट्रंप ने ये आदेश किए थे जारी

ट्रंप ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु हथियार की टेस्टिंग के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आगे लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के पास किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। यह सब मेरे पहले कार्यकाल के दौरान ही संभव हो पाया। रूस दूसरे स्थान पर है और चीन काफी दूर तीसरे स्थान पर है, लेकिन अगले पांच सालों में यह बराबरी पर आ जाएगा। अन्य देशों के परीक्षण कार्यक्रमों के कारण मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वह हमारे परमाणु हथियारों का समान आधार पर परीक्षण शुरू करे। यह प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी।"

रूस ने अमेरिका की दी चेतावनी

ट्रंप के इस बयान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 5 नवंबर, 2025 को अपने शीर्ष अधिकारियों को संभावित परमाणु हथियारों के परीक्षण के लिए मजबूत प्रस्ताव बनाने के लिए आदेश जारी किए थे। उन्होंने आगे कहा कि देश ने अब तक व्यापक न्यूक्लियर टेस्टिंग प्रतिबंघ संधि (CTBT) के सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर अमेरिका या कोई अन्य देश परमाणु संधि के नियमों का उल्लंघन करता है तो वह भी उसी रास्ते पर निकल पड़ेगा।

गौरतलब है कि साल 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद मास्को ने कोई न्यूक्लियर टेस्ट नहीं किया है। सबसे ज्यादा परमाणु भंडार रूस और अमेरिका के पास है। रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव ने पुतिन को बताया कि मास्को को रूस की सुरक्षा के लिए वॉशिंगटन के कदमों पर टिप्पणी देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मास्को को तैयारियां तत्काल शुरू करना चाहिए।

Created On :   7 Nov 2025 10:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story