ट्रंप के न्यूक्लियर टेस्ट वाले बयान पर प्रतिक्रिया: 'दशकों से पड़ोसी देश की नीतियां तस्करी, निर्यात नियंत्रण उल्लंघन...' भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में ट्रंप ने हालिया बयान में न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर दिया था। इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है और बताया कि भारत इस विषय को पूरी अच्छी तरह से समझता है। उन्होंने आगे कहा, "गुप्त और अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के इतिहास का हिस्सा रही हैं।"
यह भी पढ़े -ट्रंप ने इस बार किया चौंकाने वाला दावा, कहा- ये चार देश कर रहे चोरी-चुपके न्यूक्लियर टेस्ट
परमाणु नीतियों पर भारत ने दी प्रतिक्रिया
मंत्रालय प्रवक्ता ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्र के संस्थापक और वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान का के बयान का जिक्र करते हुए कहा, "दशकों से पड़ोसी देश की नीतियां तस्करी, निर्यात नियंत्रण उल्लंघन, गुप्त साझेदारियों, एक्यू खान नेटवर्क और परमाणु प्रसार पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से जुड़े इन पहलुओं की तरफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान हमेशा आकर्षित किया है।"
रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे वाले सवाल पर कहा, "जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के बारे में टिप्पणियों का सवाल है, मेरे पास इस बारे में साझा करने के लिए कुछ नहीं है। जब मेरे पास इसके बारे में साझा करने के लिए कुछ होगा, तो मीडिया के साथ जानकारी साझा की जाएगी।"
यह भी पढ़े -'हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए परमाणु हथियार,' ट्रंप का दावा-पाकिस्तान कर रहा न्यूक्लियर टेस्ट
ट्रंप ने परमाणु परीक्षण को लेकर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुलासा करते हुए कहा था कि पाकिस्तान भी उन देशों में शामिल है, जो न्यूक्लियर टेस्ट कर रहे हैं। उनका आगे कहना है कि कुछ देशों की ऐसी प्रवृति रही है। इस वजह से अमेरिका को भी परमाणु परीक्षण दोबारा से शुरू करना जरूरी हो गयाहै।
ट्रंप ने CBS न्यूज के 60 मिनट्स कार्यक्रम मे कहा था कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश न्यूक्लियर टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ही एक ऐसा देश है, जिसने परमाणु परीक्षण रोक कर रखा है। उन्होंने आगे बताया, "रूस परीक्षण कर रहा है, चीन भी कर रहा है, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते। हम एक खुला समाज हैं, इसलिए हम बात करते हैं। जब बाकी देश परीक्षण कर रहे हैं, तो हमें भी करना होगा।"
Created On :   7 Nov 2025 7:03 PM IST












