मिसाइल परीक्षण: उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी, दक्षिण कोरिया और जापान अलर्ट

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी, दक्षिण कोरिया और जापान अलर्ट
जापान कोस्ट गार्ड ने बताया कि उत्तर कोरिया की मिसाइल समुद्र में गिरी हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइल से किसी भी नुकसान का कोई सबूत अब तक नहीं मिला है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण किया, इसकी जानकारी जापान सरकार ने दी। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि अब तक उत्तर कोरिया की मिसाइल से किसी भी नुकसान का कोई सबूत नहीं मिला है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जापान पीएम साने ताकाइची का कहना है कि मिसाइल EEZ से बाहर गिरी है। यह क्षेत्र जापान के तट से 200 नौटिकल मील (लगभग 370 किलोमीटर) तक फैला हुआ है। दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया की लॉन्च मिसाइल को ट्रैक किया।

आपको बता दें टोक्यो और सियोल दोनों ने कन्फर्म करते हुए कहा उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को परमाणु हथियारों से लैस एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी, यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर समुद्र में जाकर गिरी। जापान का कहना है कि यह एक बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है। जापान कोस्ट गार्ड ने जानकारी देते हुए कहा मिसाइल समुद्र में गिरी और किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टोक्यो में पीएम ताकाइची और ट्रंप की मुलाकात के दिन उत्तर कोरिया ने कई शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इस ट्रंप के लिए संदेश माना गया। जापान दक्षिण कोरिया और ट्रंप की इंडो पैसिफिक की एक साथ यात्रा के बाद उत्तर कोरिया ने ये मिसाइल लॉन्च की। दक्षिण कोरिया का कहना है कि मिसाइल चीन की सीमा के पास उत्तर-पश्चिम इलाके से दागी गई और करीब 700 किलोमीटर तक उड़ान भरी। सियोल ने अमेरिका और जापान के साथ इसकी जानकारी साझा की।

Created On :   7 Nov 2025 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story