अमेरिका: भारतीय मूल की गजाला हाशमी बनी वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर, लोकतंत्र समर्थक और बंदूक हिंसा की हैं विरोधी

भारतीय मूल की गजाला हाशमी बनी वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर, लोकतंत्र समर्थक और बंदूक हिंसा की हैं विरोधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल की गजाला हाशमी अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी हैं। गजाला हाशमी राज्य के इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के चुनाव में 61 वर्षीय डेमोक्रेट नेता गजाला हाशमी ने रिपबल्किन पार्टी के नेता जॉन रीड को कड़ी टक्कर से मात दी है। वर्जीनिया में एलजी के लिए बीते दिन मंगलवार को वोटिंग हुई थी।

गजाला हाशमी एक शिक्षक रही हैं और समावेशी मूल्यों और सामाजिक न्याय की पैरोकार हैं। गजाला हाशमी ने सार्वजनिक शिक्षा, वोटिंग अधिकार और लोकतंत्र की सुरक्षा, बंदूक हिंसा की रोकथाम, पर्यावरण, आवास और किफायती स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया।

अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी का ही नतीजा है कि साल 2025 में हो रहे चुनाव में अमेरिका में अहम पदों पर 30 से अधिक भारतीय अमेरिकी और दक्षिण एशियाई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

गजाला हाशमी की जीत को भारतीय सामुदायिक संगठन 'द इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड ने ऐतिहासिक जीत बताते हुए उन्हें बधाई दी। संगठन का कहना है कि हाशमी के अभियान में इम्पैक्ट ने 175,000 अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था ताकि वोटर्स के एकजुट किया जा सके और सरकार के हर स्तर पर प्रतिनिधित्व को मजबूत किया जा सके।

Created On :   5 Nov 2025 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story