Bhopal News: रेल की पटरियां क्रॉस करना पड़ा भारी, यात्रियों से तीन महीने में 2.57 लाख रुपये वसूले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेलवे प्लेटफॉर्म पर जल्दी पहुंचने के लिए रेल पटरियां क्रॉस कर यात्री जान जोखिम में डालते हैं। शॉर्टकट से प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाले यात्रियों से बीते 3 महीने में 2.57 लाख रुपए वसुला गया। भोपाल रेल मंडल ने ऐसे यात्रियों पर जुर्माना कर 2.57 लाख रुपए की वसूली की। ये वसूली मात्र तीन महीने के अंदर की गई है। अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच रेलवे सुरक्षा बल ने 646 मामलों में कार्रवाई की और जुर्माना वसूला है।
यह भी पढ़े -राजधानी में 90 डिग्री पुल की इंजीनियरिंग के बाद अब मेट्रो स्टेशन की नई कारीगरी, रगड़ खाते हुए निकल रहे वाहन
यानी ये यात्री रलवे ट्रैक, यार्डों या अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अवैध रूप से प्रवेश किया। जो कि उनकी खुद की जान को खतरे में डालने जैसा था। यहां तक की दुर्घटना होने पर मौत भी हो सकती थी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत ट्रैक पर अवैध प्रवेश करने पर छह महीने तक की सजा, या एक हजार रुपये तक का जुर्माना, या दोनों सजा हो सकती है। रेलवे ट्रैकों और यार्डों से दूर रहें।
निर्धारित पैदल क्रॉसिंग का उपयोग करें और सुरक्षा संकेतों का पालन करें। कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध प्रवेश की घटना होने पर आरपीएफ और जीआरपी को रिपोर्ट की जा सकती है। कई बार देखा गया है कि यात्रियों की लापरवाही उन पर भारी पड़ी है।
Created On :   8 Nov 2025 10:12 PM IST












