Kerala CM slams Railway: वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन में बजाया RSS का गीत, सीएम विजयन ने साधा निशाना

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन में बजाया RSS का गीत, सीएम विजयन ने साधा निशाना
विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'गण गीत' गवाने का मामला सामने आया है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को दक्षिणी रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'गण गीत' गवाने का मामला सामने आया है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को दक्षिणी रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे सरकारी कार्यक्रमों में धार्मिक व राजनीतिक निष्पक्षता के खिलाफ बताया और इसका कड़ा विरोध किया है।

क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि साउदर्न रेलवे द्वारा वंदे भारत उद्घाटन किया। इस दौरान स्टूडेंट्स से आरएसएस गण गीत गवाया गया है। यह अत्यंत आपत्तिजनक मामला है। इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। और इसका विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस गीत से लगातार धार्मिक नफरत और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का काम करता है। इस गीत को सरकारी कार्यक्रमों में शामिल करना यानी संविधान के सिंद्धातों का उल्लंघन करना है।

सीएम विजयन ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में 'कट्टर हिंदुत्व राजनीति' को घुमाने का काम किया गया है। उनका आगे कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में इस गीत को शामिल करना, इससे धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने का काम किया गया है। इसके पीछे एक 'संकरी राजनीतिक सोच' का काम करना बताया है। उन्होंने आगे कहा कि संघ परिवार देश के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम रेलवे को अपने 'सांप्रदायिक राजनीतिक प्रचार' के लिए उपयोग कर रहा है।

सांसद जॉन ब्रिट्टस ने दी ये प्रतिक्रिया

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिट्टस ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बच्चे RSS बीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत सेवा के उद्घाटन में RSS गीत का हिस्सा बनना रेलवे के नए निचले स्तर को दिखाता है। अब नई सेवाओं की घोषणा भी राजनीतिक रंग में डूबी हुई है और जनप्रतिनिधियों को पीछे किया जा रहा है।"

Created On :   8 Nov 2025 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story