एक ऑटो से 21 चोरियां : महिला आराेपी सवारी बनकर बैठती थीं और मौका पाकर माल कर देती थीं साफ  

एक ऑटो से 21 चोरियां : महिला आराेपी सवारी बनकर बैठती थीं और मौका पाकर माल कर देती थीं साफ  

Anita Peddulwar
Update: 2018-08-01 09:12 GMT
एक ऑटो से 21 चोरियां : महिला आराेपी सवारी बनकर बैठती थीं और मौका पाकर माल कर देती थीं साफ  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा पुलिस की यूनिट-4 ने एक ऑटो से 21 चोरियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल तीन महिलाओं और दो पुरुष सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में रोशन प्रल्हाद खोब्रागड़े  (40), शताब्दी नगर, अजनी, शुभम चंदूजी बोरकर (22) हावरापेठ, अजनी, छाया उर्फ मनीषा अनिल खोब्रागड़े रामटेके नगर, अजनी, शोभा प्रमोद वाटकर (65) रामटेके नगर और  जया ज्ञानी डोंगरे (25) मनीषनगर, सोनेगांव निवासी शामिल हैं। इन आरोपियों ने एक ही ऑटो के सहारे अलग-अलग स्थानों पर चोरी की 21 घटनाओं को अंजाम दिया है।

आरोपियों को नंदनवन पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद किया गया। रिमांड समाप्त होने पर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। 

नातिन के घर जा रही वृद्ध महिला को लूटा
अपराध शाखा पुलिस विभाग के अनुसार ऑटो से लूटपाट करने वाले इस गिरोह ने कलमना थानांतर्गत रहने वाली 65 वर्षीय मैनाबाई गोविंदराव आचार्य को नातिन के घर जाते समय ऑटो में बैठने पर उनकी सोने की चेन, अंगूठी, नकदी सहित करीब 1 लाख 40 हजार रुपए चुरा लिए थे। इस मामले की शिकायत नंदनवन थाने में की गई थी।

आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोशन खोब्रागड़े, शुभम बोरकर,  छाया उर्फ मनीषा खोब्रागड़े, शोभा वाटकर और  जया डोंगरे को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान नंदनवन, अजनी, हुड़केश्वर, सक्करदरा, इमामवाड़ा, सीताबर्डी, गणेशपेठ ,लकड़गंज, पांचपावली, धंतोली, प्रतापनगर, यशेाधरानगर आदि थानांतर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी गिरोह बनाकर चोरी करते थे। उक्त आरोपी  महिलाएं ऑटो में सवारी बनकर बैठती थीं। दूसरी महिला सवारी को चलते ऑटो में झांसा देकर उसके पर्स व बैग पर हाथ साफ कर गहने व नकदी चुरा लेती थीं।

यह गिरोह ऑटो क्रमांक एमएच-31 सीवी- 6130 में 21 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह के बारे में पुलिस को पता चला कि, ओंकार नगर चौक से जाने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचने के लिए जाल बिछाया। ओंकार नगर चौक से पुलिस ने ऑटो का पीछा शुरू किया और छत्रपति चौक से पहले पकड़ लिया। ऑटो में सवार उक्त तीन महिलाएं और दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने  पर इस गिरोह के चोरी के काले कारनामे उजागर हो गए। आरोपी मनीषा खोब्रागड़े के पास से बैग में छोटे कटर, ब्लेड के दो टुकड़े तथाआॅटो जब्त कर लिया गया। इन आरोपियों से पुलिस ने 334 ग्राम सोने के गहने व अन्य माल जब्त किया गया है। 
 

Similar News