रेप के आरोपी एक्ट्रेस कंगना के निजी बॉडीगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेप के आरोपी एक्ट्रेस कंगना के निजी बॉडीगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-05-30 12:54 GMT
रेप के आरोपी एक्ट्रेस कंगना के निजी बॉडीगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी अभिनेत्री कंगना राणावत के निजी बॉडीगार्ड को उसके कर्नाटक स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। कुमार हेगड़े नाम के आरोपी को  पुलिस ने हेगडहल्ली के मंड्या से दबोचा। कुछ दिनो पहले पेशे से ब्यूटीशियन एक महिला ने कुमार पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला ने मामले में मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके आरोपी कुमार हेगडे के साथ काफी समय से प्रेम संबंध थे। वह आठ साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून महीने में कुमार से उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया और दोनों एक साथ एक ही फ्लैट में रहने लगे। महिला का आरोप है कि कुमार बाद में शादी की बात को टालने लगा।

ब्यूटीशियन ने लगाया है शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

इसी बीच आरोपी ने 27 अप्रैल को जरूरी काम का हवाला देकर महिला से 50 हजार रुपए लिए और कर्नाटक चला गया। शिकायत के मुताबिक वहां जाने के बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिनों पहले शिकायतकर्ता को  महिला ने फोन किया और कहा कि वह कुमार की मां बोल रही है। उसने बताया कि कुमार का परिवार ने किसी और लड़के से रिश्ता तय कर दिया है। इसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 377  और 420 के तहत बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News