पालनाघर चलाने वाली महिला का पति बच्चियों का करता था यौन उत्पीड़न 

पालनाघर चलाने वाली महिला का पति बच्चियों का करता था यौन उत्पीड़न 

Tejinder Singh
Update: 2021-05-21 15:25 GMT
पालनाघर चलाने वाली महिला का पति बच्चियों का करता था यौन उत्पीड़न 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सात साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में पुलिस ने पालनाघर चलाने वाली एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां अत्यावश्यक सेवा में काम करती है। इसलिए उसे नियमित तौर पर काम पर जाना पड़ता था। इसलिए वह अपनी बेटी को घर के पास ही स्थित एक पालनाघर में छोड़कर जाती थी। पालना घर चलाने वाली महिला का पति बच्ची का पिछले डेढ़ महीने से यौन उत्पीड़न कर रहा था। लेकिन आरोपी की धमकी से डरी बच्ची ने इसका खुलासा नहीं किया। 

आरोपी की हरकतों से परेशान बच्ची ने आखिरकार इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद महिला ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पाक्सो और आईपीसी की धाराओं के तहत बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज कर पालनाघर चलाने वाली महिला और उसके पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद 23 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि पालनाघर में कितनी और बच्चियां आतीं थीं और क्या आरोपी ने उनके साथ भी अश्लील हरकत की है।

नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक महिला है। पुलिस ने फर्जी एनजीओ की मदद से फर्जी ग्राहक भेजकर शिरीष कुमार शेडगे और पूनम उर्फ नीलम जाधव नाम के आरोपियों को महानगर का घाटकोपर इलाके में स्थित एक घर से दबोचा। पुलिस के मुताबिक पूनम ने लड़की को पैसे का लालच देकर देह व्यापार के लिए तैयार किया था जबकि शिरीष ग्राहक खोजता था। शिरीष पेशे से इंटीरियर डिजानर है लेकिन लॉकडाउन में उसने देह व्यापार का काम शुरू कर दिया था। आरोपियों के चंगुल से नाबालिग के अलावा दो बालिग लड़कियों को भी रिहा कराया गया है। अपराध शाखा ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को घाटकोपर पुलिस के हवाले कर दिया।  

Tags:    

Similar News