नाबालिग से अश्लील हरकत करनेवाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

नाबालिग से अश्लील हरकत करनेवाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2020-12-16 14:37 GMT
नाबालिग से अश्लील हरकत करनेवाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।13 साल की लड़की से अश्लील हरकत के आरोप में मुंबई के विलेपार्ले पुलिस स्टेशन में तैनात एक 28 वर्षीय कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने घर के बाहर खेल रही बच्ची से अश्लील हरकत के बाद इसका जिक्र किसी से न करने के लिए धमकाया लेकिन बाद में बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद घाटकोपर के पंतनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई।

गिरफ्तार आरोपी कांस्टेबल का नाम इब्राहिम शेख है। पीड़ित लड़की आरोपी कांस्टेबल के घर के पास ही रहती है। कुछ दिनों पहले लड़की घर के बाहर बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी कांस्टेबल उसके नजदीक गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी कांस्टेबल ने उसे घटना का जिक्र किसी से ना करने के लिए धमकाया।

शुरूआत में डरी सहमी लड़की ने घर वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन बच्ची के बर्ताव में बदलाव देखते हुए उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने शेख की हरकत के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद बच्ची के परिवार ने नजदीकी पंतनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (बी), 341 और 506 के साथ पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत छेड़छाड़, धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
 

Tags:    

Similar News